STORYMIRROR

Apoorva Singh

Others

3  

Apoorva Singh

Others

भारत का वीर

भारत का वीर

2 mins
258

अपनी माँ का मैं हीर हूँ

भारत का शूरवीर हूँ,

दुश्मन को चित करने वाला

हिन्दुस्तान की तस्वीर हूँ।

 

भय नहीं है आँखों में

विचारों में जज्बातों में,

कृष्ण का मैं चक्र हूँ

अपने मुल्क का मैं फक्र हूँ।

 

शिव का मैं शस्त्र हूँ

ऋषियों का मैं अस्त्र हूँ,

छटक दूँ हर खतरे को

हर वासी का मैं वस्त्र हूँ।

 

पाकिस्तान का मैं पीर हूँ

वैसे तो मैं धीर हूँ,

पर आए समझ तब भी ना

तो फिर तो मैं अधीर हूँ।

 

पहले प्यार से समझाता हूँ

हर मुमकिन कोशिश कर जाता हूँ,

पर शांति तुझे रास ना आए

तो अल्लाह से भेंट करवाता हूँ।

 

हम जितना चाहें प्रयास कर लें

तू बाज कभी ना आएगा,

उरी हो या हो पुलवामा

औकात अपनी दिखाएगा।

 

तुझे हर बार पाक करार दिया

ना कभी खुद से इंसाफ किया,

तू करता रहा इतने वार

बच्चा समझ के माफ किया।

 

लातों का तू भूत है

बातों से ना मानेगा,

आतंक का तू दूत है

ये बात तू कब जानेगा।

 

जिसने तुझे जन्म दिया

उसी का कोई लिहाज नहीं,

तू मुँह की अब खाएगा

तेरा कोई इलाज नहीं।

 

खाने का ना है ठिकाना

जंग की बातें करता है,

रहने को ना है आशियाना

जिल्लत से भी ना डरता है।

 

अब सहन नहीं कर पाऊँगा

वक़्त आने दे फिर आऊँगा,

कर दी तूने सीमा पार

अब घर में घुस के दिखाऊँगा।

 

सईद हो या हो अजहर

कुत्ते की मौत मारूँगा,

शरीफ हो या हो इमरान

पहुँचाऊँगा अब कब्रिस्तान।

 

टमाटर तेरे बंद किए

पानी को तू तरसेगा,

होगा नसीब तभी तुझे

जब बादल तुझपे बरसेगा।

 

पर गुज़ारिश है सियासत से

हर मंत्री से हर वासी से,

अगर ना ला पाऊँ लाशें

प्रत्येक भारतवासी से।

 

भरोसा मुझसे तोड़ ना देना

उम्मीद मुझसे छोड़ ना देना,

अगर ना ला पाया सबूत

मुँह तुम मुझसे मोड़ ना लेना।

 

वार करना मेरा काम

हर गोली पे दुश्मन का नाम,

साक्ष्य जुटाना काम नहीं

इस बात से तुम अनजान नहीं।

 

इस राजनीति के खेल में

शक ना शौर्य पे करना,

हो सरकार या हो विपक्ष

मुझे जलील ना करना।

 

छू भी कोई ना पाएगा

ढाल मैं बन आऊँगा,

आँख उठा के देखा भी तो

कवच मैं बन जाऊँगा।

 

हाँ मैं एक वीर हूँ

भारत का शूरवीर हूँ,

दुश्मन को चित करने वाला

हिन्दुस्तान की तस्वीर हूँ।


Rate this content
Log in