STORYMIRROR

GUDDU MUNERI "Sikandrabadi"

Others

2  

GUDDU MUNERI "Sikandrabadi"

Others

भारत देखो भारत की इमारत देखो

भारत देखो भारत की इमारत देखो

1 min
416

   


भारत देश की मिट्टी

मिट्टी के हजारो रंग देखो 

भारत देखो 

भारत की इमारत देखो।


संगमरमर से बना 

मुमताज का महल ,

कुतुब की मीनार देखो।


कमल-सा खिलता

फरिबर्ज सहबा का लोटस मन्दिर देखो

खुबसूरती में नहाया 

दिल्ली का अक्षरधाम देखो ।


भारत देखो

भारत की इमारत देखो 

उंची-उंची चोटी,

पहाड़ियो पर बसता जीवन देखो 

वेष्णो देवी मन्दिर और 

ख्वाजा की दरगाह देखो।


प्राचीन पत्थर से बना

शेर-शाह सूरी का किला ,

भारत की पहचान बताता

शाहजहाँ का लाल किला देखो। 


भारत की शाही मस्जिद

जामा मस्जिद ,

भारत का दरवाजा 

तुम इंडिया गेट देखो।


भारत देखो 

भारत की इमारत देखो 

मनमोहक प्यारा 

हमारा उत्तरा खण्ड देखो।


हुमायूँ का मकबरा ,

आमेर का किला ,

जल महल ,

हवा महल ,

नक्काशी का कमाल देखो।


भारत देखो 

भारत की इमारत देखो।


सिग्नेचर देखो 

वजीराबाद देखो 

दिल्ली देखो 

सिकंदराबाद देखो।


गिरजा देखो 

गुरुद्वारा देखो 

अमृतसर का स्वर्ण मन्दिर ,

हाजी अली दरगाह देखो।


जब जी चाहे दिल लगाना 

भारत मे आकर भारत का हो जाना 

भारत की अपनी इबारत 

भारत एक इमारत है।


भारत देखो 

भारत की इमारत देखो।


 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन