STORYMIRROR

Sunita Katyal

Others

2  

Sunita Katyal

Others

बदरा प्यारे

बदरा प्यारे

1 min
369

सूरज की गर्मी से

झुलस गया मोरा तन मन

अंखियां तरस गई बूंदन को

जागेंगे कब भाग हमारे

ओ बदरा प्यारे

कब चलेगी पुरवइया

अठखेलियां करेगी पेड़ों संग

कब छाएगी काली घटा

हुलसे मोरा जियरा

ओ बदरा प्यारे

बरसो खूब झमाझम बरसो

तन मन की प्यास बुझा जा रे

अपना तड़क भड़क

 संगीत सुना जा रे

ओ बदरा प्यारे



Rate this content
Log in