STORYMIRROR

Mukesh Bissa

Children Stories

3  

Mukesh Bissa

Children Stories

बाहर बैठा है कोरोना

बाहर बैठा है कोरोना

1 min
216


पापा मेरी सुन लो ना

बाहर घर से न जाना

चाहे कुछ भी न लाना

बाहर बैठा है कोरोना।


हमको अंदर ही रहना

हाथ रगड़कर के धोना

नियमों का पालन करना

बाहर बैठा है कोरोना।


बच्चों बड़ों की सुध लेना

खांसी जुकाम से बच रहना

मास्क हमेशा लगाए रखना

बाहर बैठा है कोरोना।


ऑनलाइन हमें पढ़ना

समय का उपयोग करना

चित्रकारी किताबें पढ़ना

बाहर बैठा है कोरोना।


कोई जिद अब न करना

बड़ों के साथ ही रहना

काम में भी हाथ बंटाना

बाहर बैठा है कोरोना।







Rate this content
Log in