STORYMIRROR

Harshita Srivastava

Others

3  

Harshita Srivastava

Others

बाबा

बाबा

1 min
315

तुम बूढ़े हो जाओगे

बाबा याद मुझे तब आओगे

तुमने ही तो सिखलाया है

जीवन क्या है बतलाया है।


मुश्किल की घड़ियों में

तुमने ही तो बचाया है

हाथ पकड़ मेरा चलना

और मेरे गिरने पर गले भी लगाया है।


एक दिन जब मैं जीवन के

लक्ष्य को अपने पा जाऊंगी

तुम वो होगे बाबा

जिसके पास मैं दौड़ी आऊँगी।


तुमको मैं दिखलाऊंगी

देखो अपनी लाडली को

बाबा कहां पहुचाया है

मैं जो भी हूँ बाबा

तुमने ही तो बनाया है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन