अनकहे रिश्ते
अनकहे रिश्ते
1 min
148
अनकहे रिश्ते
कह जाते हैं
ऐसी बात
जो दिलाती है
अहसास
काश
उस रिश्ते का
कोई नाम तो होता
जिस नाम से
उसे पुकारता
अपने जज़्बात
सुनाता
कुछ तो कहता
दूर जाने न देता
पर
न कहकर भी
रह गया वो
दिल में कहीं
बिना कहे ही
मन में बस
गया वो कहीं
कुछ कहता
तो शायद
बदनाम हो जाता
अनकहे ही सही
रिश्ता निभा गया वो सभी ..
