STORYMIRROR

Saroj Prajapati

Others

3  

Saroj Prajapati

Others

अबूझ पहेली सी लड़कियां

अबूझ पहेली सी लड़कियां

1 min
369

एक अबूझ पहेली सी होती हैं ये लड़कियां


दिल में छुपाकर दर्द, होंठों पर हर पल

मुस्कान सजाएं रहती है, ये लड़कियां।


जीवन के रंगमंच पर सभी किरदारों को

पूरी शिद्दत से निभाती हैं ये लड़कियां।।


तिनका तिनका चुन सजाने में घरोंदा

पूरी जिंदगी लुटा देती हैं ये लड़कियां।।


अपने हसीन ख्वाबों को सुलाकर

ख्वाब सभी के लिए बुनती है ये लड़कियां।

एक अबूझ पहेली सी होती हैं ये लड़कियां।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन