STORYMIRROR

Gulshan Sharma

Others

3  

Gulshan Sharma

Others

आज़ादी

आज़ादी

1 min
283

पेट भर होना आज़ादी,

सर पर छत बिछौना आज़ादी,

सबका हक़ बराबर होना आज़ादी,

 चैन से सोना आज़ादी,

बढ़ने का मौका आज़ादी,

पढ़ने का मौका आज़ादी,

अपनी किस्मत बदलकर,

नया इतिहास गढ़ना आज़ादी,

सबकी जानों की कीमत अपनी सी,

जब जानोगे वो है आज़ादी,

ख्याल कहना आज़ादी,

सवाल करना आज़ादी,

देशप्रेम है आज़ादी,

देश का हित है आज़ादी,

सबका हक़ है आज़ादी,

खुशहाल मोहब्बत आज़ादी,

दिल से नफ़रत रिस जाना आज़ादी,

ना रूढ़िवाद का तैखाना आज़ादी,

ना धर्मों पे लड़ना आज़ादी,

ना दंगों का करना आज़ादी,

ना गोरों की नौकर आज़ादी,

ना भूरों की नौकर आज़ादी,

सबको इज़्ज़त आज़ादी,

सबकी चाहत आज़ादी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन