STORYMIRROR

Anita Chandrakar

Others

4  

Anita Chandrakar

Others

आया फागुन का महीना

आया फागुन का महीना

1 min
248

आया फागुन का महीना, खुशी मना ले होली में।

रंग लगाएँ सबको प्रेम का, मधुरस घोलें बोली में।

मन से मिटा ले बैर सारे, ना हो दहशत की आग।

होली के पावन त्यौहार में, मिलकर गाएँ फाग।

नशा भाँग के चक्कर में पड़कर, ना भूलें मर्यादा।

सदा सत्य की राह चले हम, जीवन जीयें सादा।

रंग दें गाल गुलाल से, न डाले किसी पर कीचड़।

भाईचारा को अपनाएँ, उखाड़ फेंके नफरत की जड़।

मत काटना हरे पेड़ को, पेड़ लगाकर करना श्रृंगार।

सदा बड़ों को सम्मान देना, छोटों को अपना प्यार।

संस्कृति की रक्षा करें, भूले ना हँसी ठिठोली में।

आया फागुन का महीना, खुशी मना ले होली में


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन