STORYMIRROR

Pawanesh Thakurathi

Others

4  

Pawanesh Thakurathi

Others

आया बसंत पंचमी का त्यौहार

आया बसंत पंचमी का त्यौहार

1 min
309

शारदे माँ की आरती गूंजे

गूंजे मंदिर, घर-द्वार

आया बसंत पंचमी का त्यौहार।


पीत हुई धरती, पीत हुआ अंबर

पीत हुए नर-नार

आया बसंत पंचमी का त्यौहार।


मन बसंत हुआ, तन बसंत

बसंत हुए विचार

आया बसंत पंचमी का त्यौहार।


कोकिल, पिक, चातक गायें

गायें गीत, मल्हार

आया बसंत पंचमी का त्यौहार।


गेंदा, गुलाब, बुरांश सब महकें

महकें अमलतास, कचनार

आया बसंत पंचमी का त्यौहार।


रंगों की बारात है भायी

भायी होली की बहार

आया बसंत पंचमी का त्यौहार।


कामना यही, जीवन बसंत हो

बसंत हो संसार

आया बसंत पंचमी का त्यौहार।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन