STORYMIRROR

Kawaljeet GILL

Others

3  

Kawaljeet GILL

Others

आप को खुद ही देखना है

आप को खुद ही देखना है

1 min
168

आदत सी बन गयी है ज़माने से अपना हर काम खुद करने की,

दिन शुरू ही होता है घर का हर काम खुद निपटाने में,

कोरोना के चलते तो बोझ कुछ ज्यादा ही बढ़ गया,

दूर हो गए इस वक़्त में सब अपनो से, 

घर के अंदर क़ैद रह कर जिंदगी गुजार दी,

किसी के भरोसे वैसे भी हम नहीं बैठते,

अपने हर फैसले अपने हर काम खुद ही करते है,

आज का काम हम कल पर नहीं छोड़ते,

कल का काम भी आज ही निपटाते है,

जिंदगी अपनी इसको कैसे संवारना हम खूब जानते है

किसी के भरोसे क्यों हम रहे दो हाथ दिए ईश्वर ने,

अपना और अपने बजुर्गो का खयाल रखना हमको आता है ।


Rate this content
Log in