STORYMIRROR

Kunda Shamkuwar

Others

2  

Kunda Shamkuwar

Others

आधे अधूरे पन्ने

आधे अधूरे पन्ने

1 min
429

जिंदगी अब किसी किताब सी लगती है

जिसके कुछ पन्ने अधूरे होते हैं

कुछ पन्ने फटे और बिखरे होते हैं

ताउम्र हम चाहत ढूंढते रहते है उस किताब में 

एक दिन पता चलता है कि चाहत तो उन्ही पन्नों में थी

जो अधूरे और बिखरे थे यहाँ वहाँ

जिंदगी ऐसे ही गुजर जाती है

मन में चाहत लिए

उन पन्नों को ढूँढ़ते हुए

वह आधे अधूरे पन्ने

जिनमे लिखी थी भीनी खुशबू में लिपटी हुयी कुछ आधी अधूरी बातें

कुछ में इन्तजार का जिक्र था

कुछ में बेबसी थी इनकार की 

और किसी में थी खामोशी इकरार की


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन