52 weeks writing challenge 52
52 weeks writing challenge 52
1 min
245
पानी का घड़ा
मिट्टी से बना
रौंद रौंद मिट्टी
चिकनी करत
कुम्हार
फिर चाक पर
रख मिट्टी का गोला
गोल गोल घुमा चाक
देता हाथों से आकार
बडी लगन मेहनत से
तैयार होता
पानी का घड़ा
सुखा कर इसे
पुुआल में पकाता
पक पक कर होता
मजबूत घड़ा
फिर इसे रंग रंंग कर
तैयार करता
लाल काला
सजाता रंगीन
फुलवारी से
पानी का घड़ा
जिसमें होता
गर्मी में घर घर
ठंडा ठंडा शुध्द
निर्मल स्वाथवर्धक पानी
कभी न होते हम
बीमार पीकर शीतल पानी
ये है हमारे हिंदुस्तान
मिट्टी की तासीर
फ्रिज से लाभदायक होता
मिट्टी केे घड़े का पानी।
