उसकी मां
उसकी मां
1 min
279
एक बच्चे की मां बदसूरत थी। कक्षा में पढ़ते समय कुछ बच्चों ने उसके मां के संबंध में भला-बुरा कहा, जो कि उस बच्चे को अच्छा नहीं लगा। प्रतिकार में उसने कहा मेरी मां जैसी भी है दुनिया की सबसे खूबसूरत मां है, जो मुझे अच्छी शिक्षा के लिए स्कूल भेजती है। तुम सबकी मां मुझे उम्मीद है लोगों की बुराइयां ढूंढती होगी तभी ऐसी उल जलूल बातें करते हो। इतना सुनकर सभी बच्चे शांत हो गए।
