STORYMIRROR

Kunda Shamkuwar

Children Stories

3  

Kunda Shamkuwar

Children Stories

स्कूल की पहले दिन की स्मृति:

स्कूल की पहले दिन की स्मृति:

1 min
484


समय का पहिया कितनी तेजी से घूमता है इसका अहसास मुझे आज हुआ जब स्टोरी मिरर में यह टॉपिक लिखने के लिए देखा।

बात बहुत पुरानी है,मैं लाल प्राइमरी स्कूल में मैं पहली क्लास के लिए स्कूल गयी थी।

मैं शुरू से ही अपने आप मे सिमटकर और खामोश रहने वाली लड़की हुँ।जब पहली बार मैं माँ के साथ स्कूल गयी और क्लास में बिठा दिया फिर सबके साथ अच्छे से रहने की हिदायत देकर वह चली गयी।पहली बार घर से बाहर आने के कारण मैं बहुत डरी हुई थी।इधर उधर देखा तो सारे नए और अनजान चेहरे लेकिन वे भी सहमे हुए से थे।थोड़ी देर के बाद टीचर के आने पर हम सारे बच्चें एकदम चुप हो गए।जैसे ही उस दिन स्कूल की छुट्टी हुयी और मेंरे सामने माँ थी।माँ को देखते ही मैं खुश होकर हँसने लगी।


Rate this content
Log in