रहस्यमय प्राणी
रहस्यमय प्राणी
एक छोटा लड़का था। जिसका नाम चिराग था। चिराग की आंखों में चश्मा लगा हुआ था। बार-बार जो भी कुछ पड़ता है उसे कुछ समझ नहीं आता था। चिराग हमेशा सपने देखा करता था। और सोचता था मैं बड़ा होकर यह बनूंगा वह बनूंगा। लेकिन चिराग को समझ नहीं आता था कि वह कोई काम ठीक से क्यों नहीं कर पाता। 1 दिन चिराग रात में लेटा हुआ था और उसकी खिड़की खुली हुई थी। वह खिड़की की तरफ देखे जा रहा था। अचानक उसे बहुत सा प्रकाश दिखाई दिया। आंखें चकाचौंध हो रही थी। मैं कुछ समझ नहीं पा रहा था अचानक इतना प्रकाश कहां से हो गया। उसने खिड़की के पास आकर देखा तो वहां एक पीले रंग का छोटे से कत का एक प्राणी खड़ा था। जिसकी आंखें तिकोनी थी। वहां उसे देखकर घबरा गया। और वह खिड़की बंद करने लगा। तभी उस प्राणी में चिराग से कहा "रुको,मुझे भूख लगी है।" चिराग में डरते हुए कहा "क्या। चिराग मैं तुम्हें जानता हूं। मुझे कुछ खाने के लिए चाहिए।" चिराग ने कहा "रुको मैं आता हूं।" डर के मारे बहुत देर हो गई आया ही नहीं। वाह प्राणी चिराग के खिड़की से अंदर आ गया। चिराग जब अपने कमरे में आया तो उसने देखा वह प्राणी चिराग के कमरे में है और प्रकाश कमरे में जो बल्ब लगा था उसके नीचे वह खड़ा था। चिराग ने पूछा तुम यहां क्या कर रहे हो। तो उस प्राणी ने जवाब दिया कि "मैं एक एलियन हूं। क्या तुम मेरे दोस्त बनोगे।" चिराग डर गया। एलियन ने कहा "डरो मत देखो मैं एक जादू करता हूं। उसने चिराग की आंखें ठीक कर दी और उसके सर पर हाथ रखकर उसका दिमाग भी ठीक कर दिया। आप चिराग चश्मा नहीं लगाता था। और वह जो पड़ता उसको फट से याद हो जाता। चिराग की लाइफ बदल गई थी। एलियन के साथ रहकर बहुत खुश रहता था। लेकिन एलियन के जाने का समय आ गया था। और वह चिराग को बोला चिराग अब मैं जा रहा हूं। फिर आऊंगा। चिराग की आंखों में आंसू थे। वह कुछ नहीं बोल पाया। और देखते देखते वाह रहस्य में प्राणी अपने आप ही कहीं गुम हो गया। चिराग को उस रहस्य में प्राणी एलियन की बहुत याद आती है।
