STORYMIRROR

प्रोफाइल पिक

प्रोफाइल पिक

1 min
1.0K


बॉबी ने अपने ऑरिजनल नाम से सोशल मीडिया पर नया-नया अकाउंट बनाया और अपनी ही ऑरिजनल पिक लगाई। वह बहुत अच्छी लघुकथाएं, कविताएँ, दोहे लिखता था। लेकिन उसकी पोस्ट्स पर बहुत कम लाइक और शेयर मिलते थे। जबकि औसत स्तर का लिखने वाली महिलाओं को भी चंद ही मिनिटों में झोली भर कॉमेंट, लाइक्स मिल जाते थे। उसे बड़ा बुरा लगता सोशल मीडिया पर लिखने का ईनाम लाइक्स और कॉमेंट ही तो थे।

अंततः क्षुब्ध होकर उसने सोशल मीडिया से दूरी बना ली। परंतु लिखकर तुरंत लोगों की प्रतिक्रिया की चाहत ने उसको वापिस सोशल मीडिया पर ला दिया।

इस बार भी बॉबी ने नया अकाउंट तो अपने ही नाम से बनाया लेकिन अपनी ऑरिजनल पिक के स्थान पर एक नॉन पॉपुलर खूबसूरत महिला की तस्वीर प्रोफाइल पिक लगा दी थी।

अब बॉबी जब भी कोई पोस्ट अपलोड करता चंद ही मिनटों में लाइक्स और कॉमेंट्स का ढेर लग जाता। यह देखकर बॉबी ठहाका लगा कर हँसता लेकिन उसका दिल रोता रहता।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन