STORYMIRROR

Krishna Raj

Others

3  

Krishna Raj

Others

लव कॉन्ट्रेक्ट.

लव कॉन्ट्रेक्ट.

2 mins
159


चलिए जनाब.. अब बस यही बाकी रह गया था... यार कुछ तो बिना शर्तों के रहने देते न.... भले ही खुशफहमी होती,, पर होती तो सही..

अब इस कॉन्ट्रेक्ट के लिए किसके पास जाएं... सोचा कि खुद ही तैयार कर लेते हैं और जनाब से हस्ताक्षर करा लेंगे..

पर ये तो खुद के लिखे प्रेम पत्र पर भी अपना नाम न लिखें,,, मतलब एक बार पढ़ लेते हैं फिर हस्ताक्षर करते हैं,, इतने मुस्तैद रहते हैं... 

पर कॉन्ट्रैक्ट में लिखें क्या???? चलिए कुछ तो लिखते हैं,, हो सकता है वो साइन कर ही दें... हालांकि कई जगह प्रश्न जरूर उठाएंगे,,,, अजी आदत जो ठहरी उनकी.. 

ओके,,,, शुरू करते हैं... 

1) दिन में कम-से-कम चार बार आई लव यू बोलोगे.. 

2) कभी रूठ जाऊँ तो मनाने में कोई कसर नहीं छोडोगे... 

3) महीने में एक बार प्रेम पत्र लिखोगे.... 

4)हम से कभी नाराज नहीं रहोगे.... 

5) कभी कोई गिफ्ट देना चाहें तो मना नहीं करोगे.. 

6) हमारे मनपसंद त्योहार पर हमें बधाई देना नहीं भूलोगे.. 

7) कितने भी व्यस्त रहो एक मैसेज जरूर करोगे... 

8)हर जनम हमारे प्रियवर रहोगे.. 

मुश्किल है कि इनमें से एक भी पूरा होगा,,, क्योंकि ज़वाब हमें पता है कि क्या होगा... 

1) अब ये भी कोई कहने की बात है... 

2) तुम हम से कभी नाराज हो ही नहीं सकती हो... 

3) यार इतना वक्त कहां होता है... 

4) जरूर होंगे.. ताकि तुम मना सको... 

5) नहीं,, ये कभी नहीं करोगी तुम. ना मतलब ना.. 

6) कौन सा त्योहार तुम्हें पसन्द है??? 

7) हाँ नहीं कहते,, कोशिश करेंगे... 

8) यार इस जनम तो मिलो पहले... 

लीजिए जी,, ऐसे होगा हमारा लव कॉन्ट्रेक्ट...... 



ഈ കണ്ടെൻറ്റിനെ റേറ്റ് ചെയ്യുക
ലോഗിൻ