STORYMIRROR

Anju Agarwal

Others

2  

Anju Agarwal

Others

कुत्ता ..

कुत्ता ..

1 min
131

कुत्ता.... 

सड़क के किनारे सो रहे तीन व्यक्तियों को एक बड़ी लिमोसिन गाड़ी ने कुचल दिया! 'सड़क पर सोना अपराध है', ऐसा लिखकर पुलिस ने केस बन्द कर दिया। 

विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ कि

चालक नशे में था!

और गाड़ी... मन्त्री जी की थी!!

कुछ माह पश्चात पुनः उसी सड़क पर दौड़ता एक पालतू कुत्ता एक गाड़ी से कुचला गया। लापरवाही से गाड़ी चलाने के जुर्म में चालक को तीन माह का कारावास हुआ। विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ कि कुत्ता मन्त्री जी का था....।      


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन