STORYMIRROR

Amit Singhal "Aseemit"

Others

3  

Amit Singhal "Aseemit"

Others

दूरदर्शन

दूरदर्शन

1 min
31

     एक समय था जब टीवी पर सिर्फ़ दूरदर्शन था। वर्तमान समय की तरह 24/7 के कई फ़िल्मी चैनल नहीं थे। तब सप्ताह में एक फ़िल्म शनिवार रात और एक फ़िल्म रविवार शाम को दिखाई जाती थी। शनिवार वाली फ़िल्म रात को देर से ख़त्म होती थी। 

     मैं शनिवार को स्कूल से आने के बाद खाना खाकर, सबसे पहले अपना सारा होमवर्क पूरा करता था। फिर, परिवार के सभी सदस्य, पूरी फ़िल्म देखने के उत्साह में देर तक जागते थे। 

     सर्दियों की रातों में फ़िल्म देखते हुए नींद न आ जाए, तो इसलिए हम कॉफ़ी बनाकर पीते थे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन