STORYMIRROR

Sharda Kanoria

Others

4  

Sharda Kanoria

Others

बसंत ऋतु

बसंत ऋतु

1 min
379

सरसों फूली सब ओर

अंबिया पर मोर आया है।

देखो सखियों वसंत ऋतु आई है...


 मां सरस्वती सफेद वस्त्र कर धारण

वीणा हाथ सजाई है।

हंस सवारी चढ़ दिन पंचमी 

ज्ञान गंगा बहाने आई है।

देखो सखियों वसंत ऋतु आई है...


चिड़िया चहक रही है

 कोयल कुहुक रही है।

 शीतल मंद हवा संग 

मन को गुदगुदा रही है।

देखो सखियों वसंत ऋतु आई है....


टेसू के फूलों से जंगल सजा है

चहुं ओर फूलों की रंगोली छाई है।

नर नारी और पशु पक्षी 

झूम, नाच, गा रहे हैं।

देखो सखियों वसंत ऋतु आई है...


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन