STORYMIRROR

Shelly Gupta

Others

3  

Shelly Gupta

Others

अनमोल बचपन

अनमोल बचपन

1 min
288


मोहित छह माह की बेटी अनाया को खिलाते हुए अपनी पत्नी रीमा से बोला,"क्या सोचा है तुमने?तुम आगे छुट्टियां लोगी या मैं छुट्टियां लूं?"

"क्या हो गया है मोहित तुम्हें?मैंने कमली से बात कर ली है।वो रोज़ अनाया को संभालने आ जाया करेगी।ना तुम छुट्टियां लो,ना ही मैं।यही वक़्त है अपने कैरियर पर ध्यान देने का।तुम्हारे तो मम्मी पापा दोनों ऊंचे पदों पर हैं फिर भी तुम समझ नहीं रहे हो।"

"वो दोनों ही अपने कैरियर में बिज़ी थे तभी मेरा बचपन पंख लगा कर उड़ गया पर अनाया का नहीं उड़ेगा।इस बार मैं समय को थाम लूंगा",मोहित बोला।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन