rohit mishra

Others

2  

rohit mishra

Others

"अनजाने रिश्ते"

"अनजाने रिश्ते"

2 mins
103



विनोद इस साल हाई स्कूल का एग्जाम दे रहा था, उसका सेंटर काफी दूर पड़ा था, गाँव के कुछ लड़कों का भी सेंटर वही पड़ा था। 

विनोद का परिवार बहुत ही सीधा सादा था। सभी लड़के सेंटर पर बस से जाते थे। बस स्टाप से सेंटर तक का रास्ता एक घंटे का था। गाँव के लड़के विनोद से बस में काफी मजे लिया करते थे। यानी रास्ते भर उसे परेशान किया करते थे। विनोद ने लड़कों की शिकायत घर में कर दी। तब

विनोद के पिता ने बस स्टाप पर ही सबके सामने लड़कों को खूब डाँटा। लड़के विनोद पर और गुस्सा हो गये।

सेंटर , दूसरे बस स्टाप से एक किमी दूर था। साधन का कोई इंतजाम न होने के कारण सेंटर तक पैदल जाना रहता था। लड़के सेंटर के बीच में विनोद को खूब परेशान करने लगे। लड़कों का पूरा प्रयास था कि विनोद का इक्जाम किसी तरह छूट जाए। जिसके लिए उन लड़कों ने विनोद को नहर में धकेल दिया और भाग निकले।

बगल के खेत में काम कर रहा व्यक्ति विनोद को नहर फँसा देखा तो वह व्यक्ति उसे बचाने के लिए दौड़ पड़ा। उसने किसी तरह विनोद को बाहर निकाला और जैसे ही विनोद के एग्जाम के बारे में उस व्यक्ति को जानकारी हुई, उसने तुरंत खेत में पड़ी साइकिल पर विनोद को बैठाया और उसे अपनी साइकिल सें सेंटर तक पहुँचाया। 

विनोद ने उस व्यक्ति के पैर छूकर और धन्यवाद कर एग्जाम देने चला गया।

विनोद मन ही मन यह सोचता रहा कि अगर आज वो अनजान व्यक्ति उसकी मदद न करता तो आज उसका पेपर छूट जाता और उसका साल भी बर्बाद हो जाता।



Rate this content
Log in