STORYMIRROR

niranjan niranjan

Children Stories Inspirational

4  

niranjan niranjan

Children Stories Inspirational

युवा

युवा

1 min
345

दिव्य ज्योति सा चमकेगा,

तम का नाश करेगा तू।

सूरज है तू सूरज,

चारों ओर चमकेगा तू।


हिम्मत ना तोड़ तू,

तम को पूनम कर देगा,

होगा एक दिन तेरे नाम का उजियारा,

इस जग को रोशन कर देगा।


हार मानना धर्म नहीं तेरा,

अभिमन्यु सा लड़ा जा।

चीर के सागर को तू,

पतवार उस और ले जा।


असत्य को सत्य कर देगा,

पहाड़ों को तोड़ देगा।

दिल में हौसला रख,

तू युवा है खुद को कमजोर मत समझ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन