STORYMIRROR

chandraprabha kumar

Others

4  

chandraprabha kumar

Others

यह भारत देश हमारा

यह भारत देश हमारा

1 min
336

   

सारे जग से सुंदरतर यह

भारत देश हमारा है,


गंगा यमुना नदियॉं यहाँ की 

अमृत धारा बहाती हैं।

ईश्वर ने इसी धरा पर

अवतार लेना स्वीकार किया,

छह ऋतुओं से सजा यह देश 

सब देशों से न्यारा है ।


धरती पर सुन्दरतर यह 

भारत देश हमारा है।


मधुपुष्परज मिश्रित 

पुष्कल गन्ध लेकर,

मन्द- मन्द बहती सुखद वायु

पवनताड़ित पुष्प वर्षा करते वृक्ष,

समूचे प्रान्तर को 

सुवासित सा कर रहे।


धरती पर सुंदरतर यह

भारत देश हमारा है। 


चंद्रचाँदनी से शोभित पर्वत

कहीं कनेर से दीप्तिमान् कानन,

कहीं कदम्ब और बकुल वृक्षों के समूह

कहीं चम्पा अशोक मन्दार आम,

अपनी शोभा से वन्य प्रान्त को

उद्भासित कर रहे। 


 सारे जग से सुन्दरतर यह

भारत देश हमारा है। 


अर्जुन नारियल पनस आदि

अपनी रमणीयता बिखेर रहे।

कहीं मन्दाकिनी के जल से भरी

और प्रफुल्ल कमलों से अलंकृत 

पुष्करिणियॉं शोभा दे रहीं,

पराग मिश्रित सुगन्ध बहा रहीं।


सारे जग से सुन्दरतम यह

भारत देश हमारा है। 



Rate this content
Log in