STORYMIRROR

Neetu Lahoty

Others

3  

Neetu Lahoty

Others

ये दोगलापन

ये दोगलापन

1 min
460

ये दोहरी मानसिकता आखिर खत्म होगी कैसे?

घुमाने के लिये हाई फाई 

शादी के लिये सकुचाई शरमाई,

आखिर संस्कारों की वेदी पर 

लड़कियों की बली चढ़नी बंद होगी कैसे?

ये दोहरी मानसिकता खत्म होगी कैसे? 

जब लड़का इश्क करेगा 

तो मुंडा जवान हो गया, 

जो लड़की ने चाहा किसी को.. 

तो वो बेहया हो गयी,

लड़कों की गलती 

जवानी की भूल,

लड़की की खता

ज़िंदगी भर का शूल,

आखिर ये दोगलापन रिवाज़ो में क्यों है

अपनी ज़िंदगी जीने का हक, हमको कम क्यों है ??


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन