वसंत ऋतु आगमन
वसंत ऋतु आगमन
1 min
286
वसंत ऋतु का यह धराधाम
भारत भूखण्ड स्वागत करता है
शिव भार्या प्रीये गंगा
जटा से बह कलकल नाद
करती है
झरनों की वक्र धारा बन
इठला कर गिरती चलती हैं
पठारों पर दुस्तर पथ गह
लम्बी यात्रा यह करती है
उत्तरांचल से चल पश्चिम तक
भूमि सिंचित करती है
मकर संक्राति झेल गंगा
उष्णा का स्वागत करती है
दब्ध उर्वरक शक्ति पुनर्सृजित
हो कृषकों को भाती है
हरित क्रांति हर वर्ष आ
स्मृद्धि की ओर बढ़ती है
वसंत ऋतु सचमुच सुधृढ़
अवलम्बन प्रदान करती है
