STORYMIRROR

Vaibhav Rashmi Verma

Others

3  

Vaibhav Rashmi Verma

Others

वो तो माँ थी

वो तो माँ थी

1 min
230

वो तो माँ थी जो सब सह गयी।

कभी खाना पसंद का न था तो कभी पहनने को कपड़े,

फिर भी वो चुप थी।

ऑफिस का गुस्सा उसपर चिल्ला कर निकालना भी तुम्हें सही लगा,

पर उसने कुछ नहीं कहा।।

वो तो माँ थी जो सब सह गयी।


खुद भूखी रहती थी पर तुम्हारे लिए बचा के रखती थी।

खुद बीमार थी पर तुम्हारे रोने भर से रात भर जागी थी।।

सारी उम्र लोगों के ताने सुने थे इसलिए तुमको कहाँ कुछ कहती थी।

तुम्हारी गुस्से में कही बातें चुभती थी पर वो कहाँ कुछ कहती थी।।

वो तो माँ थी जो सब सह गयी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन