STORYMIRROR

Ratna Kaul Bhardwaj

Others

3  

Ratna Kaul Bhardwaj

Others

विश्वास

विश्वास

1 min
377

छोटा सा तेरा यह जीवन

कुछ काम बड़ा तू कर ले 

न डर पथरीले राहों से 

जोश अनूठा खुद में भर दे  


छोड़ आलस और निंद्रा 

देख सूरज उग आया पूरब से

कितनी आँखें हैं पथराई हुई 

लहर ख़ुशी की उनमें भर दे 


छोटी सी असफलता से 

क्यों इतना घबराए हो 

विजय भिन प्रयास नहीं मिलती 

कुछ अनोखा तू कर दे 


में जब तक हूँ साथ खड़ी

न चिंता कर तू दुनिया की 

तेरे छोटे छोटे प्रयासों से

मेरी ख़ुशी की गागर भर दे 


तुझ में है मैंने जोश भरा 

है भरा प्रेम, भरी सहनशीलता 

साहस अटूट है शस्त्र तेरा 

उठा कदम जीत का आगाज़ कर दे 


तेरा सपना कोई न छीनेगा 

दुनिया तेरा लौहा मानेगी 

मेरे प्रयासों में है ईश्वर बसा 

मेरे विश्वास को तू पूर्ण कर दे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन