STORYMIRROR

AKSHAT YAGNIC

Others

2  

AKSHAT YAGNIC

Others

वाह क्या दिन दिखाया बेटा

वाह क्या दिन दिखाया बेटा

1 min
224

वाह बेटा आज तूने दिया कैसा पुरस्कार

मिल गया मुझे मेरे जीवन का सार

मुझे आज है गर्व मेरे संस्कारों पर

कैसे तुझे जीवन दिखाया कंधों पर बिठा कर

आज तूने मुझे दिखा दिया घर से बाहर का रास्ता

दिया नहीं तूने तो भगवान का भी वास्ता

मैंने तुझे सिखाया बड़ों का सम्मान करना

पर तू तो भूल गया मेरा ही मान रखना?

जब तू पैदा हुआ तब मैंने बांटी थी मिठाई

आज फिर बांटना बेटा, है तुझे दुहाई

पर ये ना सोचना कि मैं हो जाऊंगा तुझसे दूर

मिलने आना, बांटूंगा तेरे दुख ज़रूर

मैं अपना कर्तव्य अंतिम सांस तक निभाऊंगा

एक बार पुकारना, दौड़ा चला आऊंगा

तू अपने परिवार के साथ रहना खुशी के साथ

देखना कहीं तेरी संतान ना छोड़े तेरा हाथ



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन