STORYMIRROR

Neerja Sharma

Others

3  

Neerja Sharma

Others

तूफान

तूफान

1 min
255

तूफान की परिभाषा तो हर रोज बदल जाती है

अब तो पूजा पाठ भी बेअसर हो रहे हैं..


कल धरती उफनी तो तूफान आया 

आज दूध उफना तो तूफान आया।


कल तूफान आने पर घर हिल गया 

आज खिलौना टूटने पर तूफान आ गया।


कल जिसके प्यार में सब कुछ न्योछावर

करने का तूफान था 

आज उसकी माँ क्यों आ रही है इस बात पर

तूफान है।


कितने तूफानों के उदाहरण दूँ दोस्तों 

अब तो हर मोड़ पर इक नए तूफान से हो

जाता सामना।


दिल के तूफान का तो पूछो ही मत 

कितनी बार आता और जाता रहता। 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन