STORYMIRROR

अमित प्रेमशंकर

Others

2  

अमित प्रेमशंकर

Others

तू मत रो माँ

तू मत रो माँ

1 min
241


तू मत रो माँ

तू मत रो माँ

तू ही मेरी धरती

तू ही आसमां।।


तेरा रोना न मुझको

समझ आए माँ।

तेरा लल्ला हूं, अपनी

व्यथा कह ना माँ।।


मेरे रोने की वजह तू

समझ लेती माँ।

हर ख़्वाहिश तू

कैसे समझ लेती माँ।।


मैं नादान हूं

तेरा दर्द समझ नहीं सकता

पर हे माँ

तू मत रो माँ

तू मत रो माँ।।

                        


Rate this content
Log in