STORYMIRROR

Jay Bhatt

Others

3  

Jay Bhatt

Others

तू दूर है यहाँ से

तू दूर है यहाँ से

1 min
200

नहीं बता सकता शब्दों में,

कितनी अज़ीज़ थी वो मेरी,

प्यारी थी दुलारी थी,

एक ही तो थी वो मेरी।


प्यार थी वो मेरा,

हमेशा साथ रहेगी,

तू दूर है यहाँ से,

पर हमेशा मेरे पास रहेगी।


रो पड़ा उस दिन,

जब तुम सुबह को न उठी,

आज भी याद करता हूँ

तुम्हारी आवाज़,

जो अब मेरे कानों तक

न पहुँचती।


छोटी सी पूछ,

तू थी असली डोबरमैन,

काला चटाक रंग,

मैं तो था तेरा जबरा फैन।


नाम था तेरा डेज़ी,

प्यार से ब्लैकी बुलाता था,

जब भी न देखूं तुझे,

कुछ मुरझा सा जाता था।


अब देख जब तू नहीं है यहाँ,

कैसा लगता होगा मुझे,

अब कौन प्यार से चाटेगा,

और कौन देगा इतना प्यार मुझे।


भगवान से यही दुआ करुँगा,

की तेरी रूह को शांति मिले,

जहाँ रहे,

खुश रहे,

मेरे दिल के पास रहे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन