STORYMIRROR

Veenu Das

Others

3  

Veenu Das

Others

तुमने कहा था तुम समझते हो मुझे

तुमने कहा था तुम समझते हो मुझे

1 min
303

तुमने कहा था तुम समझते हो मुझे,

मेरे खामोश होने की वजह को भी समझो ना,


मैं जिंदगी को रोशन करने में हूं लगी,

तुम भी इसमें कुछ रंग अपने भर दो ना,


मैं बहुत कुछ छुपाए बैठी हूं,

तुम वो सब भी पढ़कर कह दो ना,


आओ पास बैठो, 

थोड़े वक्त की ख़ुशियाँ मुझ को दे दो ना,


मैं थक कर ना हार जाऊँ,

मुझ में हिम्मत कोई भर दो ना,


उस अंसमा को छूने की चाहत में हूं मैं,

मुझे बंदिश की बेड़ियों से आज़ाद कर दो ना,


तुमने कहा था तुम समझते हो मुझे, 

मेरी खामोशी की वज़ह को भी समझो ना......


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन