STORYMIRROR

Dr Shikha Tejswi ‘dhwani’

Others

3  

Dr Shikha Tejswi ‘dhwani’

Others

तस्वीर

तस्वीर

1 min
297

कैसे बदल गई वक़्त के साथ, 

मेरे दिल में तेरी तस्वीर ।

आसां नहीं होता समझना जग में,

किसी के इश्क़ की तासीर।।


क़िस्मत चमकी होते गये तुम,

मध्यम स्तर से और अमीर।

इस क्रम में खोते गये पर,

अपना सुन्दर सा ज़मीर ।।


हम वहीं हैं जहाँ खड़ें थे,

बन के बस लकीर के फ़क़ीर ।

आओ अब भी जगह है ख़ाली,

बन जाओ मेरी तक़दीर।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन