STORYMIRROR

Ritu asooja

Children Stories

2  

Ritu asooja

Children Stories

तितली रानी

तितली रानी

1 min
346

कोमल ,सौम्य

सौंदर्य में उत्तम

प्रकृति की अद्वितीय चित्रकारी

अनुपम,अलौकिक

रंगों के सामंजस्य की

अद्भुत चित्रकारी हो तुम,

क्या परीलोक से आई

परी हो तुम?

इतराती इठलाती

पुष्पों की प्यारी हो तुम,

कोमलता की अद्भुत

मिसाल हो तुम,

सबके मन को बहुत भाती

कभी किसी हाथ ना आती,

हाथ किसी के जो तुम आती

पल भर में जीवन छोड़ जाती,

खूबसूरती की अद्भुत

मिसाल हो तुम।

छोटे से जीवन में

दिलों में राज कर जाती

तितली हो तुम।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन