STORYMIRROR

सोनी गुप्ता

Others

2  

सोनी गुप्ता

Others

तिरंगा

तिरंगा

1 min
205


तिरंगा शान है, हम हिदुस्तानियों की जान है

कितने वीरों ने तिरंगे की खातिर लुटा दी थी जवानी

ऐसे थे हमारे भारत के वीर क्रांतिकारी हिन्दुस्तानी।


राष्ट्रध्वज का हम सब मिलकर करते सम्मान हैं

इसका सम्मान करना ही हम सबकी पहचान है

तिरंगा शान है हम हिदुस्तानियों की जान है।


तिरंगा हमारी जान है , मान है ,अभिमान है

ऊँचा ये लहराता है ,भारत को महान बनाता है,

हमें अपने देश पर विश्वास है तभी तो यह खास है,

आओ सभी मिलकर अपना तिरंगा फहराते हैं

अपने देश को तरक्की की ओर ले जाते हैं

तिरंगा शान है हम हिदुस्तानियों की जान है।


इसी देश में बहती कल-कल करती गंगा ,यमुना है

हम सबकी शान और जान तीन रंग का तिरंगा है

बलिदान का अमिट निशान है भारत की पहचान है

तीन रंगों सा न्यारा है हमें प्राणों से भी प्यारा है

तिरंगा शान है हम हिदुस्तानियों की जान है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन