STORYMIRROR

Ratna Kaul Bhardwaj

Children Stories Inspirational

4  

Ratna Kaul Bhardwaj

Children Stories Inspirational

तिरंगा

तिरंगा

1 min
13


पावन धरा पर लहराता तिरंगा

गाथा सुनाता बलिदानों का

पाठ पढ़ाता शांति का


केसरिया वीरों की निशानी 

श्वेत विश्वास और शांति

हरा हरियाली व उन्नति


चक्र नीला दे संदेश

न रखो घृणा, न ही द्वेष

दृढ़ता, भाईचारा हो वेश


कह रहा लहराता तिरंगा

भारत की शान तिरंगा

शहीदों का बलिदान तिरंगा


रेशा रेशा तिरंगे का

याद कराए कुर्बानियां

लोहा मानती है दुनिया


आत्मविकास है तिरंगा

नव-क्रांति है तिरंगा

नवनिर्माण है तिरंगा


विश्व शांति का प्रतीक तिरंगा

विविधता में अखंडता दर्शाता तिरंगा

हर भारतीय की पहचान तिरंगा 


देश सबसे परम है

इसकी रक्षा अपना धर्म है

अखंडता ही सही कर्म है


तिरंगे की शान बनाए रखें

भाईचारा अपनाए सही मानों में 

बदलाव लाए धूमिल विचारों में


चलो आज एक प्रण लें

अपने तिरंगे को वचन दें

धर्म निरपेक्षता अपना लें.....



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन