STORYMIRROR

Neeraj pal

Others

3  

Neeraj pal

Others

तेरी याद

तेरी याद

1 min
181

तेरी याद में जो गुजरी ,वही हासिल ए बका१ है।

वरना बुजज़२ नभ़ी३ और मेरी जिंदगी में क्या है।।


रहमो -करम है तेरा, जो कुछ मुझे मिला है।

वर्ना ऐ शाने- रहमत४ मेरी बंदगी में क्या है।।


दुनिया के काम आए, तो आदमी फरिश्ता।

वरना यह जिंदगी इक साँसो का सिलसिला है।।


तेरी मेहरबानियों का करूं शुक्रिया मैं कैसे।

सिवा आंसुओं के "नीरज" मेरे पास और क्या है।।


१-जमा २-३-घटा के सिवा ४-कृपा की शान ।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन