STORYMIRROR

Abdul Rahman

Others

3  

Abdul Rahman

Others

तेरा है

तेरा है

1 min
235

मेरे दिल को बस अरमान तेरा है,

इसकी जमीं और आसमान तेरा है।


तू नजरिया बदल देखने का अपने,

मेरे दिल का तो सारा जहान तेरा है।।


सपनो ने सजाया वो मकान तेरा है,

इसका हर साज़-ओ-सामान तेरा है।


टूटने और बिखरने ना देना इसको,

इसकी तबाही में बस नुकसान तेरा है।।


आएंगी हजारों आंधियां याद रखना,

रखना है तुझे सब्र ये इम्तहान तेरा है।।


जो हुआ है जिगर के आर पार मेरे,

यकीं कर ओ तीर - ओ - कमान तेरा है।।


दुनिया की रंगीनियों में बदल ना जाए कहीं,

संभाल के रखना दिल बहुत नादान तेरा है।।


मैं और मेरा सब कुछ तेरा है,

मासूम दिल ये मेरा कद्रदान तेरा है।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन