STORYMIRROR

Hari Ram Yadav

Others

4  

Hari Ram Yadav

Others

स्वर्णिम विजय वर्ष

स्वर्णिम विजय वर्ष

1 min
554


आओ हम एक दीप जलाकर,

  स्वर्णिम विजय वर्ष मनाएं ।

जो लड़े देश के खातिर रण में,

  उनकी वीरता पर हम हर्षाएं।

जो वीर चढ़ गये बलि वेदी पर,

  उनकी वीरता पर बलि बलि जाएं।

71 की शौर्य अर्धशती पर,

  उनको श्रद्धा सुमन चढ़ाएं।

आओ हम एक दीप जलाकर,

  स्वर्णिम विजय वर्ष मनाएं।।


जिनके बल पर झुका पाक,

  पढ़ें हम उनकी शौर्य गाथाएं।

वह वीर हमारे पूज्य पूर्वज,

  जिनके बल सुरक्षित सीमाएं।

हथियार डाल किया हस्ताक्षर,

  सैम, इंदिरा का हम गुण गायें।

इतिहास लिखा तेरह दिन में,

  जयति भारत जयति हिंद सेनाएं।

आओ हम एक दीप जलाकर,

  स्वर्णिम विजय वर्ष मनाएं।।

 


Rate this content
Log in