सुबह का आसमान
सुबह का आसमान
1 min
266
सुबह-सुबह
पंक्षी उड़ते हैं
आसमान के
इस छोर से
उस छोर।
सूरज के सन्देश को
पहुंचाते हैं
जैसे सुबह का अख़बार
देते जा रहे हैं।
तोता पंक्षी
फूलों की लाली लेकर
आसमान की कागज पर
बिखेर देती है,
सुबह -सुबह
इसलिए तो
चोंच उसकी लाल है
और आसमान में भी
लाली छा जाती है तब।
