सोनपरी दुःख हरे।
सोनपरी दुःख हरे।
सोनपरी आती थी,
कभी कभी पृथ्वी लोक पर,
देखने में थी,
बहुत खुबसूरत।
उसके रूप का था दिवाना,
मकर जादूगर।
वो उससे बनाना चाहता था,
अपनी जादुगरनी।
लेकिन जैसे ही जादूगर ने,
रखा ये प्रस्ताव,
उसने तुरंत,
झटक कर नहीं दिया जबाव।
जिससे जादुगर हो गया पागल,
उससे बदले लेने का,
सोचने लगा ढंग।
आखिर उसने तरकीब लड़ाई,
सोनपरी की जादुई छड़ी,
गायब करवाई।
अब सोनपरी,
उसके आगे हाथ पैर जोड़े,
लेकिन जादूगर न माने।
जादूगर ने,
मार दिया साथ में मंत्र,
उस छड़ी को,
रख दिया,
जंगल में एक तालाब के बीच,
उसको सिर्फ ला सकता,
वहां से कोई मेहनतकश।
आखिर नंदू लकड़हार,
एक बार काट रहा था,
तालाब के पास सुखी लकड़ीयां,
तभी उसकी नज़र पड़ी सोनपरी पर।
वो रोए जा रही थी,
वरूण देवता से,
जादुई छड़ी की गुहार लगा रही थी।
नंदू बहुत दयावान था,
वो गया,
सोनपरी के पास,
पुछा,
क्यों है उसका,
ऐसा बुरा हाल।
सोनपरी ने सारी,
बात कह सुनाई।
नंदू को,
मकर जादूगर से,
बचाने की गुहार लगाई।
नंदू ने खूब सोचा,
पहले तो डरा,
लेकिन फिर बोला।
तुम हो यहां,
वीरवान जंगल में अकेली,
तुम्हारी मदद करना है,
मेरी जिम्मेदारी।
नंदू ने,
वरुण देवता के आगे,
हाथ जोड़े,
तालाब में लगा दी डूबकी।
तुरंत ले आया,
जादुई छड़ी,
और सोनपरी उड़ी,
हाथ में ली जादुई छड़ी,
परीलोक जा पहुंची।
वहां उसने,
सारी बात,
परीलोक के राजा को बताई।
राजा ने,
जादूगर मकर पर की चढ़ाई।
उसका मायाजाल,
कर दिया नष्ट।
नंदू को दे दिया,
उसका महल।
