STORYMIRROR

Vihaan Srivastava

Others

2  

Vihaan Srivastava

Others

संघर्ष एक वरदान

संघर्ष एक वरदान

1 min
202

कर्मठता जीवन को गीत बना देता है,

हीन भाव अक्सर अतीत बना देता है,

हार भी हारती नहीं है दोस्त,

जब हार को हराना तेरी जीत बना देता है।


एहसास मकसदो में उभार लाते हैं

हर एक आशाओ को संवार लाते हैं

हिम्मत कभी भी बिखेरती नहीं है

हौसले तो जीवन में नई बहार लाते हैं।


जिंदादिली झुकती नहीं,

डरपोक को है सुहाती नहीं,

गिरते वहीं है जो रुकते नहीं,

जुनूनी ताकत गिराती नहीं।


अंबर से ऊंचा और धरती से गहरा,

संघर्षी जन का होता है पहरा,

धारा के विपरीत गोते लगाए,

दिखने में लगता है वो यूं ही ठहरा।


साहस ही मानव को जन्नत दिलाए,

मकसद को उसके है सफल बनाए,

मक्कारी तो दायरों में घुली है,

सुरूर मानव को शिखर तक लाए।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन