STORYMIRROR

Sourabh Nema

Others

3  

Sourabh Nema

Others

सलाह

सलाह

1 min
305

मुट्ठी भर रेत उठाने में 

कुछ हाथ से छूट जाती है


मिला नहीं उसके बारे में क्या सोचना 

कुछ आशाएं भी एक दिन टूट जाती है 


कुछ होना ना होना सब क़िस्मत का

खेल है 

पता नहीं क़िस्मत बार बार क्यूँ मुझसे

रूठ जाती है 


जितनी चादर है उतने ही पैर पसारो

कितनों की कमर दिखावे में टूट जाती है 


होगा कुछ अच्छा तो इतराना मत 

अहंकार पूरी शोहरत लूट जाती है 


भ्रम है तेरा की बस तू ही है शान ए शहंशाह

कितनों की गर्दन बिना झुके टूट जाती है 


किसी और के इंतज़ार में अपने काम मत

रोकना 

कितनों की गाड़ी इसी के कारण छूट जाती है 


और 

भगवान की लाठी में आवाज़ नहीं होती 

कितनों को बिना बताए कूट जाती है 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन