STORYMIRROR

Preeti Sharma "ASEEM"

Children Stories

3  

Preeti Sharma "ASEEM"

Children Stories

स्कूल कीआधी छुट्टी

स्कूल कीआधी छुट्टी

1 min
349


स्कूल की

आधी छुट्टी

कितना खुश

कर जाती है।


क्लास रूम से

निकलते ही

बच्चों के पैरों को

पंख दे जाती है।


स्कूल की

आधी छुट्टी 

कुछ ग्राउंड में

कुछ झूलों पर

जाते हैं।


दौड़ कर कैंटीन

तक जाने में

सपनों की मंज़िल

पा जाते हैं।


झुंड में

कभी इधर

कभी उधर भागे 

चले जाते हैं।


क्लास रूम की

खामोशी को

अपनी हंसी से

भर जाते हैं ।


आधी छुट्टी में

दोस्तों संग खेलकर।

कितनी ख़ुशियाँ

पा जाते हैं।


कुछ लड़ते हैं

कुछ रूठते हैं।

फिर मानकर

खेलने लग जाते हैं।


छोटे -छोटे 

लालच देकर

दोस्त बनाते हैं।


एक दूसरे को

छू -छू कर दौड़

लगाते हैं ।


आधे दिन की

छुट्टी में

इतनी खुशी

मनाते हैं।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन