STORYMIRROR

Amit Kumar

Others

3  

Amit Kumar

Others

सितारे जिंदगी के

सितारे जिंदगी के

1 min
266

सितारे ज़िन्दगी के जो मेरी गर्दिश में बैठे हैं,

उन्हें भी क्या पता कि हम अभी किस ज़िद में बैठे हैं।


अभी तक सोचते थे रास्ता क्या, क्या है मेरी मंजिल?

हमें मिल जाएगी मंजिल, यही अब लेके बैठे हैं।


सितारों की बुलंदी को मैं जब तक छू नहीं लेता,

ये मेरी ज़िद है जब तक मैं (ऊंची) उड़ान भर नहीं लेता।


नहीं थक हार कर बैठूंगा ये सुन ले सितारे तू,

यही है ज़िद मेरा जो हौसला टूटने नहीं देता।


वक्त जब चाह ले तो रंक को राजा बनाता है,

अगर इंसान चाहे तो सच में सबकुछ वो पाता है।


हौसला है जो दिल में कुछ भी कर जाने का,

सितारे क्या, वो तो ब्रम्हांड को भी नीचे झुकाता है।


हम अपनी ज़िंदगी में बस इरादा कर के बैठे हैं,

तुझे मालूम हो किस्मत को वादा कर के बैठे हैं।


जो मेरी है वो मेरी होगी ये तो रब को है मालूम,

जो मेरी है नहीं उसके लिए हम ज़िद पे बैठे हैं।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन