STORYMIRROR

Neha anahita Srivastava

Others

4  

Neha anahita Srivastava

Others

श्रेष्ठ कौन है?स्त्रियाँ या मकड़ियाँ

श्रेष्ठ कौन है?स्त्रियाँ या मकड़ियाँ

1 min
475

सुंदर जाले बुनती हैं,

स्त्रियाँ और मकड़ियाँ

रेशों से कोमल जाले बुनती हैं मकड़ियाँ

और

स्त्रियां भावनाओं के मजबूत जाले

किंतु स्त्रियां या मकड़ियाँ,

श्रेष्ठ कौन है?

मकड़ियाँ ,

जिनके जाल में उलझ कर,

शिकार आहार बनता है,

या

स्त्रियाँ

जो स्वयं भावनाओं के जाल में,

उलझकर 

स्वयं ही भावनाओं का शिकार और आहार बनती हैं."



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन