शीर्षक- प्रकृति का संदेश ( पर्यावरण)
शीर्षक- प्रकृति का संदेश ( पर्यावरण)
प्रकृति हमें सिखाती, ऐसा कुछ पाठ पढ़ाती है,
मार्ग हमें दिखलाती है। प्रकृति शांत रह देती जाती है।
हम तक संदेश पहुंचाती है। ऐसा ही पाठ पढ़ाती है।
नदी कहती है स्वच्छ रखो, जल को
वृक्ष का संदेश समझ सको, नहीं काटो अनगिनत हमको
आवास परिंदों के छिन जाएंगे। वृक्षों के कटाव से
आक्सीजन की मात्रा पर्यावरण में अल्प रह जाएगी।
मानव निज स्वार्थ से करते जाएंगे।
प्रदूषण से प्रकृति को सुरक्षित करना।
लक्ष्य हो हर मानव का प्रकृति दिवस हर दिन मनाये।
घर घर संदेश पहुंचाए।
पेड़ लगा कर ,पौधे लगा कर, आओ धरा का श्रृंगार सजाये।
हरियाली ,खुशहाली चारों ओर हो।
इसी शुभकामना से पर्यावरण दिवस मनाये।।
जहाँ हो, पड़े न वहाँ रहो। जहाँ गंतव्य, वहाँ जाओ,
पूर्णता जीवन की पाओ। विश्व गति ही तो जीवन है,
अगति तो मृत्यु कहाती है।
प्रकृति हमें सिखाती है, ऐसा कुछ पाठ पढ़ाती है।