STORYMIRROR

रिपुदमन झा "पिनाकी"

Others

4  

रिपुदमन झा "पिनाकी"

Others

शेरावाली माता

शेरावाली माता

1 min
278

शेरावाली माता सबका करती है उद्धार

मैया को ही पूजा भक्तों यह सारा संसार

शेरावाली माता सबका करती है उद्धार.....


पावन रुप ये मां दुर्गा का सबका मन हर लेती है

अपनी शक्ति से भक्तों को मंत्र-मुग्ध कर देती है

जो भी मांगे सच्चे मन से झोली मां भर देती है

हर दुःख क्लेश मिटा देती है जो करता मां से प्यार

शेरावाली माता सबका करती है उद्धार.....


कोई नहीं ग़रीब कि जिसके पास है मां की भक्ति का धन

मैय्या की भक्ति में लगा दो तन, मन ये जीवन

जन्म जन्म से मुक्ति दिलाता मैय्या का दर्शन

बीच भंवर में डूबी नैया मां कर देगी पार

शेरावाली माता सबका करती है उद्धार.....


ब्रह्मा, विष्णु, महादेव भी माता का ही ध्यान करे

आदिशक्ति मां जगदम्बा का सब जन मिल गुणगान करे

सुर, नर, मुनि, जन, आरती गावे, गावें मंगल गान

बोलो जय माता की मिलकर सारे जन एक बार

शेरावाली माता सबका करती है उद्धार.....


शेरावाली माता सबका करती है उद्धार

मैया को ही पूजा भक्तों यह सारा संसार

शेरावाली माता सबका करती है उद्धार.....



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन